![] रायपुर — नगर निगम रायपुर के महर्षि वाल्मिकी वार्ड नंबर 32 के मतदान केन्द्र क्रमांक 399 में 23 दिसम्बर 2019 सोमवार को पार्षद पद के लिये प्रात: 8:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पुर्नमतदान होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रायपुर के प्रतिवेदन के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस मतदान केन्द्र में आज मतदान के दौरान त्रुटिवश निर्वाचक नामावली में विलोपित मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति देने की जानकारी सेक्टर अधिकारी के माध्यम से मिली थी।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़