![] रायपुर — आज संपन्न होने जा रहे नगरीय निकाय के चुनावों में कुछ ऐसे भी चेहरे देखने को मिले जिनकी सर्वत्र चर्चा की जा रही है। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के जामिया में रहने वाले रविकांत जैन आज केवल अपना वोट देने साउथ अफ्रीका से जशपुर जिले के कुनकुरी पहुँचे और कुनकुरी के डुगडुगिया वार्ड नम्बर 07 में मतदान करने के तुरंत बाद साउथ अफ्रीका के लिये रवाना हो गये। जो आज लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति देने वालों में चर्चा का विषय रहा। इसी तरह राजधानी रायपुर के निवेदिता स्कूल मतदान केन्द्र में लोकतंत्र की आज अनोखी तस्वीर देखने को मिली जहांँ बारात आने से पहले एक दुल्हन अपने परिवार सहित वोट डालने के लिये मतदान केन्द्र तक पहुंँची। जहांँ मतदानकर्मियों और मतदाताओं ने भी दुल्हन को पहले वोट डालने दिया। दुल्हन फिरोज़ा ने शादी से पहले मतदान को ज्यादा जरूरी बताया। और इनकी भी चर्चा सभी जगह हो रही है।अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News