रायपुर — छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जनभागीदारी, जनविश्वास एवं जनआशीर्वाद से आज आपकी जनहितकारी सरकार नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने हेतु प्रारंभ किये गये यज्ञ का प्रथम वर्ष पूर्ण कर रही है। तमाम अवरोध एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भी इस यज्ञ की अग्नि को हमने कम नहीं होने दिया है। आप सभी प्रदेशवासियों को ढेर सारी बधाई।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़