![] बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंधी में आयोजित पंच-सरपंच एवं कृषक उन्मुखीकरण सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से रायपुर से रवाना होकर दोपहर 03:30 बजे ग्राम पंधी पहुंचेंगे। जहाँ दोपहर 3:30 बजे से 04:30 बजे तक पंच-सरपंच महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 04:45 से रात्रि 09:45 बजे तक जनसंपर्क सभा व रोड शो में शामिल होंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़