![] इस्लामाबाद — पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को राजद्रोह के मामले में दोषी करार देते हुये पाकिस्तान की विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनायी है। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने आज मौत की सजा सुनायी। मुशर्रफ 1999 से 2008 तक पाकिस्तान में शासन किया। 03 नवंबर, 2007 को आपातकाल की स्थिति के लिये परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर 31 मार्च 2014 को दोषी ठहराया गया था। बेंच ने करीब पाँच साल बाद उनकी सजा तय की है। वर्ष 2016 में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुये पाकिस्तान छोड़ दिया था। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार किसी राष्ट्रपति को अदालत ने फाँसी की सजा सुनायी है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : दुनिया