![] बिलासपुर — अभी हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव , गुरु घासीदास जयंती , क्रिसमस और नया साल का जश्न जोरों पर है। इन सभी स्थितियों को देखते हुये आईजी प्रदीप गुप्ता ने रेंज के सभी पाँचों जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर विशेष निर्देश दिये। इसके साथ ही अन्य विषयों पर भी पुलिस अक्षीक्षकों से लंबी चर्चा कर उनमें- नशीली दवाओं के मामले में कठोर कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा, एटीएम और मोबाईल से होने वाले धोखाधड़ी के मामलों पर नज़र, थानों की साफ-सफाई, अपराधियों की अपडेट सूची, मिशन सिक्योर पर बिना लापरवाही अच्छे से काम करने संबंधी निर्देशित किया। महिलाओं की सुरक्षा पर पूरी गंभीरता के साथ तत्पर रहने के निर्देश देते हुये कहा कि

महिलाओं के साथ बाजार , मॉल , भीड़-भाड़ वाली जगहों में किसी भी तरह से कोई परेशानी न हो, उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार न हो, छेड़छाड़ न हो यह सब सुनिश्चित करना सब आप लोगों की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही शहर में सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के लिये मिशन सिक्योर के तहत सभी जगहों पर सीसीटीवी हो यह भी सुनिश्चित कर लें।साथ ही युवाओं, बच्चों को नशा से दूर रखने लगातार नशीली दवाईयों के मामलों एवं हर अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करे। बैठक में बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल,मुंगेली एसपी सी.डी. टंडन कोरबा एसपी जितेंद्र मीणा, रायगढ़ एसपी संतोष सिंह, जाँजगीर-चांप एसपी पारूल माथुर, मौजूद रहें।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़