नई दिल्ली — शिवसेना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सरकार बनाने के लिये बहुमत प्रदर्शित करने के लिये दिये गये 24 घंटे के समय को नहीं बढ़ाने के फैसले के खिलाफ कल मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुका है जिस पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ आज यह फ़ैसला भी सुना सकती है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यालय आरटीआई के दायरे में आता है या नहीं ? इस संवैधानिक बेंच में जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एनवी रामन्ना, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना हैं। गौरतलब है कि संवैधानिक पीठ ने चार अप्रैल को इस मामले में फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश