![] राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक कल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक कल 14 नवंबर गुरुवार को राजधानी रायपुर में होगी। समीक्षा बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति बनायी जायेगी और कल की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव की तारीख पर मुहर भी लग सकती है। इस बैठक में राज्य के सभी कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक, आईजी ,संभागायुक्त और निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।
Categorized in : देश