समथर( झांसी) – समथर थाना क्षेत्र में पति शौच के लिए गया था, तभी एक व्यक्ति के द्वारा घर में घुसकर पत्नी के साथ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला बताया जा रहा है! समथर कस्बा के मोहल्ला तिवारयाना में पति संतराम ढीमर के द्वारा तहरीर देते हुए बताया गया कि वह सुबह करीब 5:00 बजे शौच क्रिया के लिए गया था तभी उसकी पत्नी सुनीता घर में अकेली थी पत्नी को अकेला देखकर कस्बा निवासी संतोष पंसारी घर में घुस आया और पत्नि को बुरी नियत से पकड़ लिया और पटक कर बलात्कार करने लगा तभी महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के दो व्यक्ति आ गए जिन्हें देखकर संतोष पंसारी के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, समथर पुलिस के द्वारा पति संतराम के दिए हुए प्रार्थना पत्र पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया

रिपोर्ट – यशपाल सिंह समथर

Categorized in : All News