रायपुर – धान खरीदी मामले में केन्द्र और राज्य के बीच गहमागहमी के दौरान आज दोपहर एक बजे से राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के अलावा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और शहर कमेटी के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन और दिल्ली कूच की तिथि तय की जायेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा 13 नवंबर की सुबह सड़क मार्ग से किसानों के साथ दिल्ली कूच करने की तैयारी हो चुकी थी। कांग्रेस सरकार ने एक दिसंबर से धान खरीद शुरू करने की घोषणा की है इसलिये इसके पहले केंद्र सरकार पर मांगों को लेकर दबाव बनाने की कोशिश है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़