![] रायपुर — आज जनचौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलाईगढ़ विधानसभा की उपतहसील नगर पंचायत भटगांव को तहसील बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा जनचौपाल कार्यक्रम में की है। बिलाईगढ़ जाने में लोगों को होने वाली समस्या को देखते हुये विधायक चंद्रदेव राय अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनचौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंँचे। जहाँ उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंपते हुये भटगांव को तहसील बनाये जाने की मांग की। विधायक की मांँग पर सीएम भूपेश ने तत्काल स्वीकृति देते हुये भटगांव को तहसील बनाये जाने की घोषणा कर दी।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट