![] रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंँचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान किये और प्रदेश के खुशहाली की कामना की।
पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से आज पूर्वान्ह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर पहुंँचेंगे और वहां श्री गुरुनानक स्कूल दयालबंद प्रांगण में आयोजित श्री गुरुनानक जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद दोपहर 01:00 बजे रतनपुर जायेंगे और वहां कुर्मी महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 03:20 बजे रायपुर लौट जायेंअरविन्द तिवारी की रिपोर्टगे।
Categorized in : छत्तीसगढ़