नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ब्राजील यात्रा से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। शिवसेना नेताओं ने सोमवार की शाम राज्यपाल से भेंट कर संख्या बल जुटाने के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी थी. लेकिन राज्यपाल ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद अब राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने के लिये आमंत्रित किया है। अगर वह भी सफल नही होगी तो राष्ट्रपति शासन लगना तय है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट