नई दिल्ली — महाराष्ट्र में शिवसेना को समर्थन देने पर कांग्रेस ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। सोनिया गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है और सोनिया गांधी फिर से एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बातचीत कर आगे कोई फैसला लेंगी। इधर राज्यपाल से मुलाकात कर लौटे शिवसेना के आदित्य ठाकरे ने कहा उन्होंने राज्यपाल से दो दिन का और वक्त मांगा था लेकिन उन्हें वक्त नहीं दिया गया है। हालांकि सरकार बनाने का दावा जो उन्होंने राजभवन में रखा था उस दावे को खारिज भी नहीं किया गया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश