![] रायपुर — इन दिनों छत्तीसगढ़ की धान खरीदी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार के बीच भारी जंग छिड़ी है जो थमने का नाम नही ले रही है। पहले पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने खुले तौर पर आर्थिक नाकेबंद करने की बात कही थी। फिर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोयला ना देने की बात कही और अब सांसद दीपक बैज ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने अब केंद्र सरकार को साफ तौर पर चुनौती देते हुये चेतावनी दी है “अगर बस्तर का चाँवल नहीं तो बस्तर की गिट्टी भी नही।” अगर केंद्र ने धान नहीं लिया तो हम बस्तर का गिट्टी यानि खनिज नही देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये बात अभी सड़क पर बोल रहे हैं और बहुत जल्द संसद में भी बोलेंगे। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किसानों को धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए देने का वादा किया था लेकिन केंद्र सरकार इसके लिये तैयार नहीं है। गौरतलब है कि इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं वहीं इस पर कांग्रेस आंदोलन करने की भी रणनीति बनाने में जुटी हुई है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़