![] रायपुर — भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में व्यक्तियों के स्मार्ट फोन कॉल को अवैध रूप से टेप किये जाने की मामले को गम्भीरता से लेते हुये इसे नागरिकों की स्वतंत्रता का हनन बताया और इसके जांँच के लिये प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिये हैं।समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस निरीक्षक रायपुर एवं संचालक जनसम्पर्क शामिल होंगे। सरकार ने समिति को सम्पूर्ण घटना की विस्तृत जांँच कर एक माह में तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत को कहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिदेशक समिति को जांच केे लिये सभी आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिये हैं।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़