![] रायपुर — स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ कुमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि राज्य के समस्त स्कूलों में 16 नवंबर से 19 नवंबर तक कौमी एकता समारोह मनाया जायेगा। आदेश में कहा गया है कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर सांप्रदायिक सदभाव, राष्ट्रीय एकता और विविधता में एकता के लिये राष्ट्रीय भावना में गर्व करने के लिये प्रदेश की शालाओं में 16 नवंबर से 19 नवंबर तक कौमी एकता समारोह मनाया जायेगा। जिसके अनुसार 16 नवंबर को कौमी एकता दिवस के रुप में आयोजन होगा जिसके तहत संप्रदाय वाद विरोध एवं अहिंसा के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।वहीं 18 नवंबर को नारी शक्ति दिवस व राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर कार्यक्रम और 19 नवंबर को विविधता में एकता प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में स्कूलों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। शिक्षा विभाग ने ये भी कहा है कि आयोजन की पूरी जानकारी राज्य सरकार को भी उपलब्ध करायें।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News