![] रायपुर — राजधानी रायुपर के तेलीबांधा तालाब में सुबह एक युवक की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुँची तेलीबांधा पुलिस ने मृतक की पहचान शंकर नगर भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति के भाई राजेश प्रजापति के रूप में की है।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मोर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तेलीबांधा तालाब में एक युवक की लाश तैरती हुई देखी और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंँची तेलीबांधा थाना पुलिस ने युवक की पहचान राजेश प्रजापति के रूप में की । मृतक शंकर नगर के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति का भाई है। फ़िलहाल ये खुलासा नहीं हो पाया है की युवक की हत्या हुई है या उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट