![] रायपुर — छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत अभी सड़क मार्ग से राजधानी रायपुर से रवाना हो चुके हैं जो शाम 04:00 बजे धाराशिव (खोखरा) पहुंँचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 05:30 बजे 19वी राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का बास्केटबॉल ग्राउंड जांँजगीर में उद्घाटन करेंगे। शाम 06:00 बजे जांजगीर से चांँपा प्रस्थान करेंगे और 06:30 बजे चाँपा पहुंँचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 07:00 बजे चांपा से कोरबा के लिये प्रस्थान करेंगे और रात 08:00 बजे कोरबा पहुंँचकर रात्रि विश्राम करेंगे। कल 12 नवंबर को सुबह 10:00 बजे सामुदायिक भवन कोरबा का उद्घाटन करेंगे एवं अश्वमेध यज्ञ के रजत जयंती महोत्सव में गायत्री परिवार प्रमुख डा० प्रणव पंड्या के साथ शामिल होंगे। इसके बाद शाम 03:00 बजे बाल्को में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम कोरबा में करेंगे। 13 नवंबर को सुबह 10:00 बजे कोरबा से धनपुर विकासखंड मरवाही जिला बिलासपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01:00 बजे धनपुर आगमन देवी दर्शन एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 01:15 में ग्राम निमधा में स्वर्गीय डॉक्टर सुशील जायसवाल जी के परिजनों से भेंट मुलाकात करेंगे और दोपहर 01:30 बजे ग्राम सिवनी में मनोज गुप्ता के यहां परिजनों से भेंट मुलाकात कर पेंड्रा के लिये रवाना होंगे। पेंड्रा से दोपहर तीन बजे गौरेला हेतु प्रस्थान करेंगे एवं शाम 04:30 बजे पेंड्रा रोड स्टेशन से रायपुर के लिये ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़