![] रायपुर — छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर आईएएस भीमसिंह को राज्य सरकार ने रायपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2008 बैच के अफसर भीमसिंह वर्तमान में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में बतौर आयुक्त पदस्थ हैं। जारी किये गये आदेश में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त प्रभार संचालक प्रभात मलिक को चिप्स का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है। प्रभात मलिक चिप्स में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में भी सेवा देंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़