![] रायपुर — देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर पुरी शंकराचार्य आश्रम सुदर्शन संस्थानम् रावाभांठा रायपुर में आदित्यवाहिनी के सदस्य श्री के०एन० मिश्रा जी द्वारा हनुमान चालीसा , सुन्दरकान्ड पाठ एवं रात्रि में भजन कीर्तन के साथ भोजन प्रसाद भंडारा कराया गया। इस कार्यक्रम में बीरगांव महिला भजन मंडली के साथ साथ के०एन० मिश्रा , मंजू मिश्रा , ज्योति झा , उत्तम शर्मा , शिवकुमार मिश्रा , पारसनाथ ठाकुर , संतोष तिवारी सहित आदित्यवाहिनी , आनंदवाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़