![] रायपुर — नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सर्वश्रेष्ठ मंत्री के रूप में सम्मानित होकर आज राजधानी रायपुर लौटे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ने सम्मान के बारे में कहा कि पत्रिका ने सर्वे में मुझे सर्वश्रेष्ठ योग्य मंत्री के श्रेणी में रखा लेकिन मैं खुद नहीं जानता कि मैं कितना योग्य हूंँ। मुझे जनता के सहयोग के बदौलत ही यह सम्मान मिला सर्वश्रेष्ठ मंत्री का सम्मान पाकर मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूंँ। अयोध्या प्रकरण में गृहमंत्री ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। हमने सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी कर ली है। हमें उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं होगी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़