नागपुर –भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 07:00 बजे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जायेगा। पहले टी-20 मैच में बांग्लादेश ने भारत को मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इसके बाद दूसरे टी-20 में भारत ने धमाकेदार वापसी करते हुये मेहमान टीम को 08 विकेट से मात देकर टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब नागपुर टी-20 मैच निर्णायक हो गया है जो भी टीम इस मैच को जीतेगी टी-20 सीरीज पर उसका कब्जा होगा।

गौरतलब है कि वीसीए स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 मैच खेले गये हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ बार इसमें जीत हासिल की है। और आज जब सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मैच खेला जायेगा तो सबकी नजर इस मुकाबले पर रहेगी। क्योंकि जो भी टीम इस मैच को जीतने में कायमाब होगी सीरीज भी उसके नाम हो जायेगी। ऐसे में दोनों टीम इस मुकाबले को जीतने के लिये अपना पूरा जोर लगा देंगी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश