![] कोरबा — आज से 25 वर्ष पूर्व गायत्री परिवार द्वारा कोरबा में किये गये अश्वमेघ यज्ञ की रजत जयंती महोत्सव के रूप में इस वर्ष 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 10 नवंबर से 13 नवंबर तक किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। आज रानी रोड स्थित प्रज्ञापीठ से पाँच हजार भाई बहनों की उपस्थिति में और विद्युत मंडल (टी०पी० नगर) प्रज्ञापीठ से भी पाँच हजार भाई बहनों की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। जैसे ही रानी रोड से गायत्री परिवार की कलश यात्रा निकली वहीं बीच रास्ते में ही मुस्लिम समाज के ईद की रैली का मिलन हुआ। गायत्री परिवार और मुस्लिम बंधुओं ने भाईचारा की अद्भुत मिशाल पेश करते हुये एक दूसरे को गले लगकर बधाई और शुभकामनायें दी और स्वागत के बाद दोनों की रैली आगे बढ़ी। दोनों प्रज्ञापीठों से निकली हुई इस कलश यात्रा का समागम ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ जो इंदिरा स्टेडियम में पहुंँचकर समाप्त हुई। अब शाम 05:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 06:30 बजे देव संस्कृति विश्वविद्यालय के वाईस चांँसलर चिन्मय पंड्या जी की उपस्थिति में प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी संपन्न होगा। गौरतलब है कि इस गायत्री महायज्ञ में श्रद्धेय डा० प्रणव पंड्या कुलाधिपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय एवं आदरणीया शैलबाला पंड्या प्रमुख अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार का भी सानिध्य प्राप्त होगा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़