रायपुर — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद- मिलाद- उन-नबी की मुबारकबाद देते हुये अपने संदेश में कहा है कि इस दिन दुनियाँ भर में इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े जश्न के रूप में मनाया जाता है। हजरत साहब ने अल्लाह के वचनों को लोगों तक पहुंँचाया। वे धरती पर अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आये। पैगम्बर हजरत के विचारों ने एक नई संस्कृति, सभ्यता और नये युग का सूत्रपात किया। उनके संदशों ने लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला।
इसी तरह छत्तीसगढ़ के राज्यपाल अनुसुईया उइके ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देते हुये अपने संदेश में कहा है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) लोगों में प्रेम, समानता और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश