![] समथर( झांसी) – पैगम्बर हजरत मोहम्मद के दुनिया में अवतरित होने का पर्व जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी को कस्बा समथर में धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन हुआ। समथर में इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर रही हैं। मस्जिदों को सजाया जा गया है, घरों में रोशनी की गई । उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मुस्लिम वर्ग इस पर्व को मनाने के लिए उत्साहित है। एकत्रित होंगे समुदाय के लोगहजरत पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिन ईद मिलाद-उन्नवी के रूप में समथर कस्बा भर में मनाया गया हैं। इस अवसर पर समथर कस्बा व आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में जुलूस ए मसजिद व दरगाह पर सभी जुलूस एकत्रित हुए। कमेटी के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस अवसर पर हजरत पैगम्बर मोहम्मद की सख्शियत से सबक लेने की गुजारिश तमाम हजरात से की जाएगी। हजरत पैगम्बर मोहम्मद के मुरीदों का कहना है कि मोहम्मद साहब को अल्लाह ने दुनिया में अपना संदेश हर कोने तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इंसानों को कुरीतियों से छुटकारा दिलाना ही पैगम्बर साहब का मूल उद्देश्य था और उन्होंने यह काम बहुत ही सफलता के साथ पूरा किया। उनके बताए रास्ते पर आज पूरी दुनिया चल रही है।। ईद मुलादउन्न वी के मौके पर सुबह इबादतगांगों में पहुंचकर नमाज अता करते हुये अमनचैन की दुआ मांगी और गाजे-बाजों के साथ पैगम्बर साहब का जन्मदिन मनाते हुये जुलूस निकाले गए ।
मार्गजुलूस दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद जुलूस शुरू हुआ जो कस्बा के विभिन्न रास्तों से होकर गुजरा।जुलूस में उंट, घोड़े बग्गियां, कार मेटाडोर, टेम्पो बाहन, झंडे आदि शामिल रहे। इस अवसर पर समथर थानाधयक्ष विकेश बाबू के द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कस्बा समथर में जुलूस को संपन्न कराया गया जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्ट – यशपाल सिंह समथर
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश