जांँजगीर चांँपा — जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम बरदुली में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की असीम अनुकंपा से अखंड नवधा रामायण का शुभारंभ जैजैपुर विधानसभा विधायक केशव चंद्रा के मुख्य आतिथ्य में कलश यात्रा / देवपूजन के साथ किया गया। जिसके व्यासाचार्य पं० देवीप्रसाद शुक्ला एवं बरण पं० शिवेन्द्र शुक्ला हैं। कथा विश्राम / चढ़ोत्री / हवन / सहस्त्रधारा 19 नवंबर को संपन्न होगा। इस नवधा रामायण के लिये राम दरबार मूर्ति का का दान श्री हरिवंत सिंह सिदार छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किया गया है। इस नवधा रामायण में प्रत्येक दिवस रात्रिकालीन मानस गायन का प्रथम पुरस्कार 501 रूपये , द्वितीय पुरस्कार 301 रूपये , तृतीय पुरस्कार 201 रूपये दिया जायेगा। सादा मानस गायन पुरस्कार में प्रथम 1001 रूपये एवं द्वितीय 701 रूपये दिया जायेगा। एवं प्रथम प्रवचन पुरस्कार 701 रूपये , द्वितीय 501 रूपये एवं तृतीय 301 रूपये के साथ संपूर्ण रामायण भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा। समिति द्वारा गायन की अंतिम प्रतियोगिता 18 नवंबर को रखी गयी है जिसमें प्रथम पुरस्कार 7001 रूपये , द्वितीय 5001 रूपये , तृतीय 4001 रूपये , चतुर्थ 3001 रूपये , पाँचवाँ 2701 रूपये , छठवाँ 2551 रूपये , सातवाँ 2101 रूपये , आठवाँ 2001 रूपये , नौवाँ 1701 रूपये , दसवाँ 1551 रूपये , ग्यारहवाँ 1501 रूपये , बारहवाँ 1251 रूपये और तेरहवाँ पुरस्कार 1151 रुपये प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक चयनित पार्टी को समिति द्वारा सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़