रायपुर — राजधानी के सिविल लाईन थाना में पदस्थ आरक्षक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरक्षक बिहारीलाल साहू 929 टिकरापारा के लक्ष्मीनगर में रहता था। आज उनके घर में खिड़की की जाली में आरक्षक की लाश लटकती मिली है। आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की विवेचना कर रही है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़