रायपुर –छत्तीसगढ़ के राजधानी पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अयोध्या में रामजन्म भूमि में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये जाने वाले फ़ैसले के मद्देनज़र क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये सभी सोशल मीडिया के ग्रूप ऐडमीन को अर्लर्ट करते हुये महत्वपूर्ण जानकारी दिया है जो इस प्रकार है

01- सभी ग्रुप एडमिन ग्रुप की सेटिंग ONLY ADMIN CAN POST में रखें।

02- किसी भी प्रकार के भड़काऊ , आपत्तिजनक एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले संदेश को प्रचारित न करे. ऐसे संदेश प्रसारित होने पर सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी सम्बंधित ग्रुप के ग्रुप एडमिन की होगी। तथा सम्बंधित ग्रूप के एडमिन पर क़ानूनी कार्रवाई होगी।

03- इसके अलावा किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुचाने पोस्ट करने या उसे शेयर करने वालों पर सक्त क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही राजधानी पुलिस ने सभी नागरिकों से आपसी सदभाव एवं शांति बनाये रखने की अपील की है।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़