लखनऊ — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुये कहा है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है। देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें। उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण बनाये रखने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का सर्वसम्मति से निर्णय भारतीय विधि व्यवस्था की निष्पक्षता का सजीव प्राकट्य है। समस्त नागरिक, निर्णय को सहजता और सद्भाव के साथ स्वीकार करें।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : उत्तर प्रदेश