नई दिल्ली – बेहद ही संवेदनशील अयोध्या रामजन्मभूमि मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले के मद्देनजर देश में सद्भाव और शांति बनाये रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मुद्दे पर हम सभी को अनावश्यक और विवादास्पद बयानबाजी से बचना चाहिये। इसके साथ ही इस फैसले को हार और जीत के नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिये। देश में सौहार्द बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पुलिस भी सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर गहरी नजर रख रही है इसलिये गलत और भ्रामक जानकारी ना दें। फैसला चाहे कुछ भी हो लेकिन देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नही होनी चाहिये। जिसके भी पक्ष में फैसला मिले वो खुशी में कोई ऐसा काम ना करे जिससे दूसरे पक्ष का दिल दुखे। हर इंसान को देश की सर्वोच्च न्यायालय के फेसले का सम्मान करना चाहिये।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश