नई दिल्ली — अब से कुछ देर बाद अयोध्या मसले पर ऐतिहासिक फैसला आने वाला है। सभी तरफ से अमन और चैन की अपील की जा रही है। इधर फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट के जजों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अयोध्या मामले का फैसला सुनाने वाली बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई समेत पांँच जज शामिल हैं। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है वहीं वहीं बाकी जजों की और उनके आवास समेत सुप्रीम कोर्ट परिसर और आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट समेत कई इलाकों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी गयी है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। डीसीपी नई दिल्ली और जॉइंट सीपी नई दिल्ली रेंज सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने में लगे हुये हैं।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश