![] रायपुर — आज अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा 13 नवंबर को दिल्ली जाकर “किसान न्याय यात्रा” आंदोलन करने की योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि एवं योजना के बारे में जल्द ही सबको अवगत करा दिया जायेगा।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश सरकार और कांग्रेस धान खरीदी को लेकर दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले थे। इसके लिये यहां से 13 नवंबर को रवानगी होनी थी।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़