![] रायपुर — पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के समस्त पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को विडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से दिशा निर्देश दी गई । डी.एम.अवस्थी, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा उच्चतम न्यायालय में अयोध्या से संबंधित याचिका में आगामी दिनों में पारित की जाने वाली संभावित निर्णय को दृष्टिगत रखते हुये कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु समस्त रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं समस्त जिले के पुलिस अधीक्षक को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश जारी की गई। डी.एम.अवस्थी ने सभी पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षकों से स्पष्ट रूप से कहा कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले पुलिस सतर्क रहे। सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियांँ की गई निरस्त कर दी गई हैं। सभी जिले के एसपी को निर्देश दिये गये हें कि वे अपने अपने फोर्स का रिव्यू करें। छुट्टी पर गये पुलिसकर्मियों की छुट्टियाँं निरस्त कर उन्हें तत्काल वापस बुलाया जाये। साथ ही सभी संगठनों पर पैनी नजर रखें , जहाँं भी हालत खराब लगे वहांँ तत्कार कार्यवाही करें , एलआईबी के द्वारा भी शहर में की जा रही मॉनिटरिंग, मंदिर-मस्जिद की भी की जायेगी विशेष रूप से मॉनिटरिंग, फैसला आने पर न हो किसी तरह का उपद्रव या अशांति न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखने के आदेश दिये गये हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने के आदेश दिये जा चुके हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तवार्ता हिमांशु गुप्ता द्वारा राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान सुंदरराज पी.पुलिस उप महानिरीक्षक एवं मयंक श्रीवास्तव सहायक पुलिस महानिरीक्षक उपस्थित थे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़