![] अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या मामले पर आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुये कहा कि अब हम पुराने लड़ाई-झगड़े को भूलकर भव्य राममंदिर बनायेंगे।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस लंबी प्रक्रिया में रामजन्मभूमि के मुद्दे सभी पहलुओं पर मंथन करने वाले सभी न्यायमूर्तियों और सभी पक्षों के वकीलों का हम अभिनंदन करते हैं। सरकार और आम लोगों की ओर से किये गये प्रयासों का अभिनंदन करते हैं। इस फैसले को जय और पराजय की दृष्टि से नहीं देखना चाहिये बल्कि अब हम सभी को शांति बनाये रखनी है। संयम से न्याय का इंतजार करने वाली भारतीय जनता भी धन्यवाद के पात्र हैं। सभी भारतीय इस मामले पर अपने आनंद की अनुभूति कानूनी सीमाओं में रहकर करें। संघ प्रमुख ने कहा कि अब सभी लोग मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

Categorized in : All News देश