![] बलरामपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलरामपुर जिले में रामानुजगंज के हाईस्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को कई सौगात दिये। सभी को देवउठनी एकादशी की शुभकामनायें देते हुये मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में रामचन्द्रपुर एवं रघुनाथनगर को तहसील बनाने , रामचन्द्रपुर में वन परिक्षेत्र कार्यालय बनाने, रामानुजगंज में वन्य प्राणी संरक्षण पार्क, बलरामपुर में लोक वन पार्क निर्माण, वाड्रफनगर से बलरामपुर तक सड़क निर्माण की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 88 करोड़ 40 लाख 43 हजार रूपये के विभिन्न कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने स्वागत भाषण देते हुये जिले में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल संचालन की संक्षिप्त जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी अतिथियों ने विभिन्न विभाग द्वारा लगाये स्टॉल का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, कमिश्नर ईमिल लकड़ा, पुलिस महानिरीक्षक के.सी. अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक टी.आर. कोसिमा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़