![] रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 09 नवम्बर को सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिले के विभिन्न कार्याक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल सुबह जिला मुख्यालय बलरामपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:00 बजे सूरजपुर जिले के केनापारा पहुंँचेंगे और वहां केज कल्चर के अवलोकन के बाद सिलफिली में सुपोषण संगोष्ठी एवं आमसभा को सम्बोधित करेंगे।इसके बाद वे केनापारा (जिला-सूरजपुर) से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 02:35 बजे कोरिया जिले के चिरमिरी पहुँचेंगे जहाँ लोकार्पण-भूमिपूजन के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे चिरमिरी से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सरगुजा जिले के मैनपाट पहुंँचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : छत्तीसगढ़