![] मुम्बई — महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद बीजेपी और शिवसेना के बीच गतिरोध समाप्त नहीं हो पाया है जिससे राज्य में नई सरकार का गठन अब तक नहीं हो पाया है। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का आभार जताते हुये कहा कि राज्यपाल को हमने इस्तीफा दे दिया जिसे राज्यपाल ने स्वीकार भी कर लिया है। इस मौके पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुये फडणवीस ने कहा कि पिछले पाँच सालों में किसानों के हित के लिये बहुत काम किया। मुख्यमंत्री के इस्तीफे स्वीकृत होने के बाद राष्ट्रपति शासन लगभग तय माना जा रहा है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश