![] रायपुर — गुजरात विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री राजेंद्र त्रिवेदी जी अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज रायपुर पहुंँचे। जहांँ स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री चंद्रशेखर गंगराड़े ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि श्री त्रिवेदी जी कल बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के साथ साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़