रायपुर — गांधी परिवार का एसपीजी सुरक्षा हटाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जिस परिवार के दो शहीद व्यक्तियों के लहू की लालिमा आज भी भारत के नक्शे पर झलकती हो। जो देश अपने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों को असमय खोने के लिये आज भी पश्चाताप करता हो। उनके परिवार से एसपीजी सुरक्षा वापस लेना महज परिवार को असुरक्षित करना नहीं बल्कि यह देश का भी अपमान है।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुये कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। कमेटी की सिफारिश के अनुसार अब गांधी परिवार के सदस्य को एसपीजी के बजाय सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा प्रदादन की जायेगी। गृह मंत्रालय की बैठक में गांधी परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की गई और पाया गया कि उन्हें बहुत ज्यादा खतरा नहीं है। इस वजह से उनके सुरक्षा इंतजामों को बदलने का फैसला लिया गया।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : देश