![] बिलासपुर — गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र त्रिवेदी जी का कल न्यायधानी बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। वे कल शाम 06:00 बजे नगर स्थित गुजराती धर्मशाला टिकरापारा पहुँचेंगे। उनके आगमन पर समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य सम्मान किया जायेगा।

वे कल शाम 04:00 बजे भाटापारा से प्रस्थान कर बिल्हा, बोदरी,तिफरा होते हुये 05:15 बजे छत्तीसगढ़ भवन बिलासपुर पहुँचेंगे। उसके बाद शाम 05:30 बजे होटल इस्ट पार्क में उनकी पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी है। इसके पश्चात वे शाम 06:00 बजे गुजराती धर्मशाला टिकरापारा पहुँचेंगे। जहाँ समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र त्रिवेदी अध्यक्ष गुजरात विधानसभा , अध्यक्षता डॉ शेलेश पाण्डेय नगर विधायक बिलासपुर,विशिष्ट अतिथि पं बद्रीधर दीवान पूर्व उपाध्यक्ष छग विधानसभा व पं अरूण शुक्ला अध्यक्ष कान्य कुब्ज़ शिक्षा मण्डल रहेंगे। इस कार्यक्रम में नगर के प्रतिभामान पत्रकारों,,चिकित्सक,समाज सेवकों एवं प्रतिभावान बच्चो को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेग़ा एवं अंत में समग्र ब्राह्मण जनो के साथ रात्रि सहभोज कर वे रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

Categorized in : All News छत्तीसगढ़