![] बिलासपुर — सकरी स्थित उपतहसील आफिस में आज एसीबी टीम ने आज छापामार कार्यवाही करते हुये महिला लिपिक अंजू एक्का को दस हज़ार रूपये के साथ रँगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीने से परसदा निवासी ब्रम्हानंद साहू से रिकॉर्ड ठीक करने के लिये दस हजार रुपये की मांग की थी जिसकी शिकायत ब्रह्मानंद ने 10 अक्टूबर को एसीबी से की थी।
आज एसीबी की टीम ने ब्रम्हानंद को हाथ 10 हज़ार रुपए पर पाउडर लगाकर देते हुये रिकॉर्ड ठीक करवाने सकरी उपतहसील कार्यालय भेजा।जैसे ही महिला लिपिक ने दस हज़ार रुपये लिये तत्काल एसीबी टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोषी महिला को एसीबी आफिस लाकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़