![] नई दिल्ली — अयोध्या आंदोलन का सूत्रपात कर भारतवर्ष की राजनीति को नई धारा देने वाले भारतीय जनता पार्टी के पितामह लालकृष्ण आडवाणी का आज 92 वें जन्मदिन है। उनका जन्म कराची (पाकिस्तान ) में 1927 को हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी चीफ एवं गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे मुलाकात कर उनको जन्मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से मुलाकात से पहले उनके जन्मदिन को लेकर कई ट्वीट किये। इनमें एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘विद्वान, राजनेता और सम्मानित नेताओं में से एक लालकृष्ण आडवाणी का भारत को सशक्त बनाने की दिशा में अहम योगदान रहा है।’ उनके जन्मदिन पर मैं आडवाणी जी का सम्मान करते हुये उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूंँ। वहीं दूसरे ट्वीट में मोदी ने लिखा है — विद्वान , राजनीतिज्ञ , और सबसे आदरणीय आडवाणी जी भारत हमेशा आपके अभूतपूर्व योगदान को याद रखेगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश