![] रायपुर — मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और राज्यपाल अनुसुइया उइके ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनायें दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देव उत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देव चार महीने सोने के बाद जागते हैं। इस दिन धूमधाम से भगवान शालीग्राम का तुलसी से विवाह किया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है।हिन्दुओं में इसी दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। श्री बधेल ने प्रार्थना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में शुभता और समृद्धि लेकर आये। इसी तरह राज्यपाल अनुसुईया उइके ने देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा है कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाये।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़