![] रायपुर — छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्योत्सना महंत 04 से 09 नवंबर तक कोरबा, कोरिया एवं जांँजगीर-चांँपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. महंत एवं श्रीमती ज्योत्सना महंत 04 नवंबर को दोपहर 01:00 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर 01:45 बजे कोरबा पहुंँचेंगे। दोपहर 02:00 बजे से से 03:30 बजे तक कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर का समापन समारोह में शामिल होंगे। 05 नवंबर को प्रात: 10:30 बजे सड़क मार्ग से कोरबा से चैतमा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 12:00 बजे गांधी प्रतिमा का अनावरण तथा कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर 03:00 बजे सड़क मार्ग से होते हुये ग्राम पोड़ी पहुंँचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 05:00बजे पोड़ी से कोरबा के लिये प्रस्थान करेंगे। 06 नवंबर को प्रात: 10:00 बजे कोरबा से सड़क मार्ग द्वारा जांँजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरखों नैला के लिये रवाना होंगे एवं वहां कार्यक्रम में शामिल होकर 12:00 बजे सक्ती के लिये प्रस्थान कर दोपहर 02:00 बजे सक्ती विधानसभा क्षेत्र के मितानिन समूहों से भी भेंट करेंगे। सायं 05:00 बजे सक्ती विकासखंड के ग्राम खैरातुर्री में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण तथा आदिवासी समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर खैरा से कोरबा के लिये रवाना होंगे। 07 नवंबर को कोरबा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 08 नवंबर को प्रात: 10:00 बजे कोरबा से कटघोरा प्रस्थान कर 11:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सड़क मार्ग से ही दोपहर 12:00 बजे खोंगापानी जिला कोरिया हेतु प्रस्थान कर दोपहर 02:00 बजे वहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। रात्रि विश्राम ग्राम लेदरी में करेंगे एवं 09 नवंबर को प्रात: 11:00 बजे खोंगापानी से चिरमिरी के लिये प्रस्थान कर 12:00 बजे चिरमिरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर रात्रि विश्राम बैकुंठपुर में करेंगे।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : छत्तीसगढ़