![] बैंकाक (थाईलैण्ड) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय थाईलैंड के दौरे पर हैं । भारतीय दूतावास सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंंजो , आबेवियतनाम के पीएम गुयेन जुआन फुच और ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे पूर्वी एशिया, और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। और थाई पीएम के रात्रिभोज में भी शामिल होंगे। आसियान देशों बैठक का एजेंडा पूर्वी एशिया सहयोग की भविष्य की दिशा की समीक्षा करना और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करना होगा।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट