![] बैंकॉक (थाईलैण्ड) — तीन दिन के थाईलैंड दौरे पर पहुंँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आदित्य बिड़ला ग्रुप के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुये जहाँ आर्थिक मोर्चे पर अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुये पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत में होने का सबसे अच्छा समय है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले पांँच सालों में भारत को 286 बिलियन अमेरिकी डॉलर का एफडीआई मिला है जो पिछले 20 सालों में मिली एफडीआई के बराबर है। मोदी ने आगे कहा कि निवेश और आसान व्यवसाय के लिये आप भारत आयें भारत को आपका इंतजार है। थाईलैंड और भारत के रिश्तों का जिक्र करते हुये पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि थाईलैंड के पश्चिमी तट के बंदरगाहों और भारत के पूर्वी तट के बंदरगाहों के बीच सीधी कनेक्टिविटी हमारी आर्थिक साझेदारी को बढ़ायेगी। थाईलैंड और भारत के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंध हैं। मैं पूरे आत्मविश्वास के साथ कहता हूं कि यह भारत में होने का सबसे अच्छा समय है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट