साथियों जैसा कि आपको ज्ञात है कि प्रत्येक वर्ष दीवाली पर नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ( NAPSR )

निर्धन- गरीब असहाय और यतीमो, एवं जरूरतमन्दों को कपड़े, फल, मिठाई , दीये ,मोमबत्ती व दीपावली संबंधी अन्य सामग्री वितरित करके प्रोजेक्ट मुस्कान चलाती है ।

साथियों इस दीपावली पर भी नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स ( NAPSR ) द्वारा प्रोजेक्ट मुस्कान* चलाया जाएगा इस बार जरूरतमन्दों के लिए चलते फिरते भण्डारे का आयोजन करने पर किया जा रहा है जो कि 26 अक्टूबर सुबह 11:00 बजे रायपुर रोड़ चूना भट्टा बस्ती से शुरू होगा फिर संजय कॉलोनी स्थित रफैल होम (कोढ़ी खाने) जाएगा और अंत मे लक्खीबाग स्थित दरभंगा कॉलोनी मे पहुंच कर समाज सेवी श्री गजेन्द्र रमोला जी द्वारा संचालित संस्था नियो विजन के प्यारे बच्चों के साथ लगभग 01:30 बजे दोपहर दीपावली को सेलिब्रेट करेंगे और हम अपने इस आयोजन के माध्यम से भरपूर प्रयास करेंगे कि मासूम बच्चों व लगभग #150 #जरूरतमंद #परिवारों* के चेहरे पर मुस्कान लाने मे कामयाब हो सकें । जिसके लिए सहियोग स्वरूप : – *(1) दून सिख वेलफेयर सोसायटी से सरदार श्री जी० एस० जस्सल जी द्वारा फल व्यवस्था ।।

(2) लेखक व शोधकर्ता समाज सेवी राकेश अग्रवाल जी द्वारा 2000/ रुपये ।। (3) द इंडियन एकेडमी (नेहरुग्राम) की अभिभावक श्रीमती हिमानी नेगी जी 1100/ रुपये ।। (4) सँयुक्त नागरिक संगठन के अध्यक्ष समाज सेवी रिटायर्ड ब्रिगेडियर श्री के० जी०बहल जी द्वारा 1000/ रुपये ।। (5) निर्भया सोशल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक समाज सेवी श्री विश्वम्भर नाथ बजाज जी द्वारा 1100/रुपये ।। (6) दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के संस्थापक समाज सेवी श्री जितेन्द्र डंडोना जी द्वारा 1000/ रुपये ।। (7) NAPSR महासचिव एडवोकेट श्री सुदेश उनियाल जी व सचिव श्री दीपचन्द वर्मा जी द्वारा एक टीन तेल ।। (8) NAPSR उपाध्यक्ष श्री नवीन लिंगवाल जी द्वारा एक पेटी बतासे ।। (9) NAPSR सदस्य श्री सुरेंद्र पाल जी द्वारा एक किलो बर्फी ।।

(10) NAPSR सचिव श्री धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर जी द्वारा देसी घी व अपना वाहन कार्य हेतू पहुँचाया गया है।* (11) उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के वरिष्ठ आंदोलनकारी श्री प्रदीप कुकरेती जी के द्वारा 1100/रुपये ।।

एसोसिएशन आप सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है । #प्रोजेक्ट #मुस्कान को सफल बनाने हेतु अपने विचार रखे इस प्रोजेक्ट मुस्कान को और कैसे अच्छे से किया जा सकता है जिसके लिए आपके विचार, सलाह व सहियोग प्रार्थनीय है आप यदि जरूरतमन्दों की दीवाली रौशन करने के लिए उनके जीवन मे खुशी लाने के लिए कुछ देना चाहते तो

#NAPSR के कार्यालय मे भेज सकते है या हमे सम्पर्क कर सकते हैं ।

सूचना : — रविवार को बन्द रहता है समय : — 10:00 प्रातः से 04 बजे शाम स्थान :– ( National Association For Parents And Students Rights ) (1) सी-1, द्वितीय तल , दया पैलेस चँचल स्वीट्स के सामने नेहरुकोलोनी हरिद्वार रोड़ देहरादून ।

सम्पर्क सूत्र : -आरिफ खान

Categorized in : उत्तराखंड