नई दिल्ली — हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंँचे पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने बीजेपी के प्रति जो विश्वास जताया है इसके लिये मैं उनका धन्यवाद करता हूंँ। पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली से पहले जनता ने आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त कियेउनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूँ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : देश