बागपत — गोवंशों के अवशेष मिलने के मामले में हिन्दू संगठन एवं कामधेनु सैनिकों के हंगामा करने पर लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने पूरी चौकी को निलंबित कर दिया है वहीं डी०एम० ने 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा भी किया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गाँव में गोवंशों के अवशेष मिलने के बाद हिन्दू संगठन एवं कामधेनु सैनिकों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामें की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे लेकिन नाराज लोगों ने डी०एम० शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक गोपेन्द्र जी को बुलाने की माँग की। उन्होंनें पुलिस चौकी स्टाफ पर लापरवाही बरतने के आरोप में पूरे चौकी स्टाफ को निलंबित कर दिया। वहीं डी०एम० ने 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा भी किया।
कामधेनु सैनिकों ने किया आभार व्यक्त
लापरवाही के मामले में पूरे चौकी को निलंबित करने के इस सराहनीय कार्य से देश भर के कामधेनु सैनिकों में खुशी का माहौल है। कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण सेन , छत्तीसगढ़ राज्य महासचिव अरविन्द तिवारी , जाँजगीर चाँपा जिला प्रभारी शिशिर गोलू शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का आभार व्यक्त किया है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
Categorized in : उत्तर प्रदेश